नेपाल में लॉन्च हुई सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘ई-विटारा’, भैरहवा के पाठक मोटर्स ग्रुप से बिक्री शुरू

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ‘ई-विटारा’ को नेपाल में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। नेपाल में कंपनी की आधिकारिक वितरक CG Motocorp ने देशभर में इसकी बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। भैरहवा में यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन अब Pathak Motors Group के शोरूम पर उपलब्ध होगा।

कंपनी के अनुसार ‘ई-विटारा’ नेपाल में सुजुकी की पहली पूर्ण बैटरी आधारित इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे खास तौर पर आधुनिक तकनीक, दमदार सुरक्षा फीचर्स और नेपाली सड़कों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लॉन्च के साथ ही इस गाड़ी ने ऑटोमोबाइल बाजार में चर्चा तेज कर दी है।

शुरुआती ग्राहकों के लिए खास कीमत

कंपनी ने पहले 100 ग्राहकों के लिए विशेष प्रारंभिक कीमत भी घोषित की है।

48.8 kWh बैटरी मॉडल की कीमत 49.99 लाख नेपाली रुपये रखी गई है।

61.1 kWh बैटरी मॉडल की शुरुआती कीमत 53.99 लाख नेपाली रुपये तय की गई है।

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज होने पर 440 किलोमीटर से लेकर 543 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। वाहन में 108 kW और 128 kW तक की पावर देने वाले दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं।

फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

ई-विटारा में ‘इको’, ‘नॉर्मल’ और ‘स्पोर्ट्स’ जैसे तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं। इसके अलावा बर्फीली सड़कों के लिए विशेष मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और सिंगल-पेडल ड्राइविंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं।

डिजाइन की बात करें तो SUV में एलईडी लाइटिंग सिस्टम, प्रोजेक्टर हेडलाइट, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और प्रीमियम फ्रंट ग्रिल इसे आकर्षक लुक देते हैं। वहीं इंटीरियर में डिजिटल कंट्रोल सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड सीट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

सुरक्षा में भी हाई-टेक

कंपनी के मुताबिक ई-विटारा में एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS), 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इमरजेंसी असिस्ट फीचर जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं।

नेपालभर में कंपनी के 57 अधिकृत सर्विस सेंटर ग्राहकों को बिक्री के बाद सेवा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही कंपनी ने वर्ष 2030 तक नेपाल में 6 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की योजना भी घोषित की है।

भैरहवा के ऑटोमोबाइल बाजार में Pathak Motors Group द्वारा शुरू की गई ई-विटारा की बिक्री ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह SUV नेपाल के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *