बीच सड़क बंद हुई कंपनी की गाड़ी, घंटों जाम में फंसे लोग — धक्का देकर हटाने के बाद बहाल हुआ यातायात
असलम शेख
फरेंदा बाईपास पर तेल की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई। इसी बीच पीएनसी कंपनी की एक गाड़ी अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों और कर्मचारियों की मदद से गाड़ी को धक्का देकर सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात को बहाल कराया जा सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेल और यातायात संबंधी समस्याएं लगातार लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं, जिस पर जिम्मेदार विभाग को जल्द ध्यान देने की जरूरत है।