लखनऊ के सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनेगा ‘नया विधानभवन, LDA ने जारी किया टेंडर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! गोमती नगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर नई विधानसभा, सचिवालय और सीएम आवास बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन का टेंडर (RFP) जारी कर दिया है।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इच्छुक कंपनियां 23 मई से 21 जून तक टेंडर के लिए आवेदन कर सकेंगी।

कुल 245 एकड़ प्रस्तावित जमीन में से 170 एकड़ नगर निगम की और 75 एकड़ एलडीए के स्वामित्व की है।

यह वही जमीन है जिसे नगर निगम ने 1994 में सहारा इंडिया को 30 साल की लीज पर दिया था, जो पिछले साल खत्म हो गई।

लीज की शर्तों के उल्लंघन और अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम व एलडीए ने जमीन वापस अपने कब्जे में ले ली थी।

कंसल्टेंट का चयन होने के बाद प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्य योजना (DPR) और कुल निर्माण लागत तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *