उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आधुनिक भारत के निर्माता राष्ट्र गौरव देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा के फरेंदा स्थित संपर्क कार्यालय पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग किया और पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सबसे पहले उपस्थित लोगों ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा जहां पूरी दुनिया आज आपस में लड़ने पर आमादा है वहीं पंडित नेहरू ने अपने समय में पूरी दुनिया में शांति का संदेश दिया था और आजादी के बाद नष्ट हुए भारत को पुनः निर्माण करने के लिए एक उल्लेखनीय प्रगति की थी।
गोष्ठी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा ने कहा कि आज जब हम पंडित नेहरू को याद कर रहे हैं तो उनके द्वारा बनाए गए भाखड़ा नांगल बांध, इसरो, आईआईटी ,एम्स जैसी संस्थाओं को भी हमें याद करना चाहिए जिसकी बुनियाद पर आज भारत खड़ा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता हृदय नारायण पांडे, प्रधानाचार्य राम निवास चौबे,पूर्व सभासद चंद्रसेन सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पीसीसी सदस्य सुजाउद्दीन, शिक्षक नेता करुणेश मणि त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किया और पंडित नेहरू के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यह संकल्प भी लिया कि अब आने वाले दिनों में पंडित नेहरू के विचार हम जन-जन तक पहुंचाएंगे जिसमें जाति-पात धर्म आदि का भेदभाव मिट सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान शमशेर अली ,बीडीसी अशोक यादव, दशरथ चौधरी, रामसेवक पाल, ,छोटेलाल चौधरी, राम किशोर शर्मा,प्रमोद अग्रहरी, वीरेंद्र जायसवाल, सीताराम चौधरी, सनी सिंह, ऋषि तिवारी, सुनील चौहान और
शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।