डीएम और एसपी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज, 28 मई 2026, जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बकरीद पर्व को सकुशल व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज श्यामदेउरवा, परतावल बाजार, भिटौली आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा परतावल बाजार में निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी ढिलाई न होने दें। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रहने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया। नमाज स्थलों और ईदगाहों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार श्री देश दीपक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।