24 घंटे के अंदर दोनों गुमसुदा लड़कियों को किया बरामद
मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली बार्डर! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे श्री सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के अगुवाई में गुमशुदा की बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत उ0नि0 हरिशचन्द्र मय हमराही कर्म0गण व थाना स्थानीय के मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 31.05.2026 को पंजीकृत गुमशुदगी संख्या 12/2026 से सम्बन्धित 1. सोनी सहानी उम्र 22 वर्ष व 2. प्रियका सहानी करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर खास थाना सोनौली जनपद महराजगंज अपने घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर चली गयी थी जिनके गुमशुदा होने के सम्बन्ध मे गुमशुदगी उनके पिता राजेन्दर पुत्र स्व0 शोहरत द्वारा थाना स्थानीय पर अंकित करायी गयी थी। जिसकी जांच उ0नि0 हरिशचन्द्र द्वारा की जा रही थी के द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम के साथ संयुक्त रुप से त्वरित कार्यवाही करते हुए अन्दर 24 घण्टे में उपरोक्त दोनो गुमशुदा लड़कियो की सकुशल बरामदगी की गयी तथा उनके परिजनो को उन्हे सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा लड़कियो का नाम पता
1. सोनी सहानी उम्र 22 वर्ष
2. प्रियका सहानी करीब 18 वर्ष
निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर खास थाना सोनौली जनपद महराजगंज
बरामदगी करने वाले पलिस टीम में उ0नि0 हरिशचन्द्र, कांस्टेबल प्रशान्त राय,म0 का0 सरोज सिंह और म0 का0 सीमा कुमारी शामिल रहे।