भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसएसबी, कस्टम, पुलिस, आईसीपी तथा नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर समन्वय और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली बॉर्डर, महराजगंज।

भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय एवं नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा, आवागमन व्यवस्था, तस्करी एवं अन्य सीमा संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सीमा पर तैनात जवानों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा दोनों देशों की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इस उच्चस्तरीय निरीक्षण में सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीमा शुल्क विभाग (Customs), एकीकृत जांच चौकी (ICP), उत्तर प्रदेश पुलिस, नेपाल प्रहरी तथा नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

भ्रमण में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिकारी:

सशस्त्र सीमा बल (SSB):

– श्री दीपक बरनवाल (IPS), उप महानिरीक्षक, सेक्टर मुख्यालय गोरखपुर

– श्री नरेश कुमार जांगिड़, द्वितीय कमान अधिकारी, 22वीं वाहिनी

– श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, सहायक कमांडेंट

– श्रीमती प्रिया यादव, सहायक कमांडेंट एवं समवाय प्रभारी, सोनौली

सीमा शुल्क विभाग (Customs):

– श्री सुधीर त्यागी, सहायक आयुक्त

– श्री के.सी.एम. त्रिपाठी, निरीक्षक

आईसीपी (ICP):

– श्री तुषार कुमार श्रीवास्तव, अभियंता

उत्तर प्रदेश पुलिस:

– श्री महेंद्र मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, थाना सोनौली

नेपाल प्रहरी:

– श्री हरिराम डांगी, निरीक्षक

नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF):

– श्री दीपेंद्र कुँवर, उप महानिरीक्षक (DIG)

– श्री गोपी कृष्ण भट्टराई, पुलिस उप अधीक्षक (DSP)

– श्री दुर्गा बहादुर थापा, पुलिस उप अधीक्षक (DSP)

संयुक्त निरीक्षण को भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सहयोग और आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *