आडिट आपत्तियों पर डीएम सख्त,ग्राम पंचायत सचिवों को दिया समयबद्ध निस्तारण का निर्देश 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज में वर्ष 2018-19 से वर्ष 2023-24 के आडिट परिपालन हेतु जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायतीराज विभाग की बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि आपत्ति वर्ष 2018 – 19 से 2023 – 24 तक समस्त लंबित ऑडिट प्रस्तरों का निस्तारण करा लिया जाये। प्रति सप्ताह 05-05 प्रस्तरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनुपालन आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराया जाये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जितने प्रस्तर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से प्रेषित किये जा रहे हैं, उनकी जल्द से जल्द आख्या उपलब्ध कराएँ।

जिलाधिकारी महोदय ने सर्वाधिक लंबित ऑडिट प्रस्तर वाले सचिव – श्री हेमंत कुमार – 20, श्री ऋषिकेश पटेल – 17, श्री बाबूलाल – 17, श्री विवेक कुमार पटेल – 11, श्री रामनाथ – 11 को कड़ा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द प्रस्तरों का निस्तारण कराएं। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि बैठक की कार्यवृत्ति जारी कर अगली बैठक में तुलनात्मक समीक्षा सुनिश्चित की जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री श्रेया पांडेय सहित सभी सहायक विकास अधिकारी (पं) और सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *