विधायक निधि से कराया कार्य
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 में 20 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। स्थानीय निवासियों की यह मांग लंबे समय से ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक तक से की जा रही थी, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई थी।
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने अपनी विधायक निधि से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य संपन्न हुआ।

सड़क निर्माण पूर्ण होने के उपरांत वार्डवासियों ने एक सम्मान समारोह और लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विधायक ने नव निर्मित सड़क का विधिवत लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड के निवासियों ने बताया कि पिछले दो दशकों में कई जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वह कार्य कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर सका था।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नगर की गलियों और गांवों की सभी सड़कों को कीचड़ मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, व्यापारी नेता बबलू सिंह, सुभाष जायसवाल, राज कुमार नायक, प्रदीप नायक, राज कुमार गुप्ता, मनोनीत सभासद हरिनारायण लोधी, मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अमरजीत वर्मा, गुरु मद्धेशिया, आनंद जायसवाल, बैजनाथ कौशल, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, राजू जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, सागर विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, लोकेंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।