बाउंसरो को यह NSG कमांडो बताता था नाम आर्यन वर्मा बताया जा रहा है।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! यूपी के शाहजहांपुर में एक फर्जी ब्रिगेडियर की गिरफ्तारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिगेडियर का नाम आर्यन वर्मा हैं। यह सिर्फ 20 साल का है और दुनिया का में सबसे कम उम्र का ब्रिगेडियर बन गया।
यह NEET की तैयारी कर रहा था और दो बार फेल भी हुआ। फिर उसने अपने परिवार को बताया कि उसे आर्मी में ब्रिगेडियर के तौर पर चुन लिया गया है। उसने एक कार किराए पर ली, उस पर एक झंडा और स्टार लगाए, दो बाउंसर रखा और शाहजहांपुर में एक सीनियर आर्मी ऑफिसर बनकर घूमने लगा।

उसे तब पकड़ा गया जब दो रिटायर्ड आर्मी वालों को यकीन नहीं हुआ कि इतना कम उम्र का ब्रिगेडियर भी है, खासकर वो जो प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ घूम रहा हो।
उसके पिता हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर हैं, और उसकी मां बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट में टीचर हैं, और हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपने बेटे की इतनी साफ मनगढ़ंत बात पर यकीन कर लिया।