ग्रेट निकोबार बचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अड्डा बाजार में चला व्यापक हस्ताक्षर अभियान 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

 

नौतनवां! महाराजगंज द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत अड्डा बाजार नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की मुहिम को आगे बढ़ते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक सफल हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए जो हस्ताक्षर जिलाध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली को भेजे जाएंगे। 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज अड्डा बाजार जैसे सुदूर क्षेत्र में लोगों का इतनी बड़ी संख्या में भाग लेकर हस्ताक्षर करना इस बात का प्रमाण है की लोग कांग्रेस की नीतियों से और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित हैं। कांग्रेस पार्टी ग्रेट निकोबार में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ने से रोकने के लिए कटिबंध है।

 

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि आज जब सभी पार्टियों के नेता भारतीय जनता पार्टी की मशीनरी से डरकर समझौता कर ले रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पूरी ताकत से भाजपा के गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं और मजबूती से डटे हुए हैं। हस्ताक्षर अभियान का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला द्वारा किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *