नौतनवां पुलिस ने 12 बोरी लावारिश मटर किया बरामद कर कस्टम को किया सुपुर्द 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां पुलिस ने 12 बोरी लावारिश मटर बरामद कर कस्टम को सुपुर्द कर दिया। 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानों को तस्करी के रोकथाम हेतु सख्त निर्देश के अनुपालन मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन में श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसन्त सिंह व श्रीमान थानाध्यक्ष नौतनवां श्री अभिषेक सिंह के कुशल दिशा निर्देशन मे नौतनवां पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन के दौरान आज दिनांक 18.06.2026 को समय 12.55 बजे आराजी पैसिया टोला बाबू बैरिया बाजार से 12 बोरी मटर लावारिस हालत में बरामद करते हुए अन्तर्गत धारा 113 कस्टम अधिनियम में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया।

बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 तनु दुबे थाना नौतनवां,कांस्टेबल अनुज सिंह थाना नौतनवां,कांस्टेबल विजय पाल 

सिंह थाना नौतनवां और महिला 

कांस्टेबल आस्था तिवारी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *