अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! समस्त कांग्रेसजनों को सूचित किया जाता है कि श्री राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, महाराजगंज के तत्वावधान में दिनांक 13 जुलाई को महाराजगंज में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

अतः समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि प्रातः 11:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं तथा सत्य, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को बुलंद करें।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के संघर्षशील जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह एडवोकेट करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला ध्यक्षगण श्री शरद कुमार सिंह, श्री आलोक प्रसाद, श्री त्रिभुवन नारायण मिश्रा, श्री झिनकू चौधरी एवं श्री विपिन पाल, जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनभावनाओं के सम्मान हेतु इस विरोध प्रदर्शन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस बात की जानकारी कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष, और नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. रामनारायण चौरसिया

ने दी है।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *