कांग्रेस पार्टी आगे भी महंगाई, बेरोजगारी व अन्य जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगी – विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी महराजगंज
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा महराजगंज! फरेंदा में रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फरेंदा तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।


महराजगंज के फरेंदा में रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फरेंदा तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील गेट के बाहर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण की मांग की।


जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी व अन्य जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान त्रिभुवन नारायण मिश्रा, झिनकू चौधरी, हृदय नारायण पांडेय, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, डॉ. राम नरायन चौरसिया, प्रभाकर उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आगे भी आंदोलन तेज करेगी।