बचपन स्कूल और एबी इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे 

16 वर्ष का यह सफर किसी तपस्या और साधना से कम नहीं – डायरेक्टर अंजली 

आप सब के साथ और सहयोग से मेरे विद्यालय शुरू करने का लक्ष्य पूरा होते दिख रहा है- बी.के. त्रिपाठी संस्थापक 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां के बचपन स्कूल और एबी इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपना फाउंडर्स डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में सेलिब्रेट किया और आज के दिन के उद्देश्य को समझा। बच्चों ने केक काटा, स्पीच, डांस, स्किट, सांग, प्रेयर आदि कर आज के दिन को एन्जॉय किया और यादगार बनाया। 

स्कूल के फाउंडर Mr. बी. के. त्रिपाठी ने पोस्टर उनरेवेल कर फंक्शन स्टार्ट किया। उन्होंने कहा कि आप सबके साथ और सहयोग से मेरा विद्यालय शुरू करने का लक्ष्य पूरा होते दिख रहा है, जहां हर बच्चा पढ़े बढे और सम्पूर्ण बने। 

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने कहा कि 21/7/2010 में हमने बचपन नामक एक छोटा सा पौधा लगाया था जो अपनी जडे मजबूत करने के बाद 2013 में ए बी इंटरनेशनल स्कूल नामक प्रांगण में पंहुचा और 2026 में वह नन्हा पौधा वृक्ष का रूप ले चुका है। 16 वर्ष का यह सफर किसी तपस्या या साधना से कम नहीं।

मैं अपने सभी टीचर्स, स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, नॉन टीचिंग स्टाफ, और वह सभी लोग जिन्होंने हमारे इस सफर में साथ दिया उनका धन्यवाद करती हूं। 

इस सेशन के पहले एडमिशन यशवी ने स्कूल के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के साथ केक काटकर लॉन्ग लिव ABIS कहा। इस अवसर पर सबने खूब एन्जॉय किया। 

प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने बच्चों को आज के दिवस की बधाई दी और बच्चों से अपने विद्यालय का नाम आगे बढ़ाने को कहा।  

टीचर्स में प्रतिभा, हर्ष, सौम्या, गवशूल, माइकल, काशिफ, परमजीत, जीतेन्द्र, अरविन्द आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *