NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले प्रधानमंत्री मोदी, जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन का अब तक नहीं किया जिक्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में कठोर कदम उठा रही है। 

वहीं, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से छात्र और युवा विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो। 

प्रधानमंत्री के हालिया बयान में हालांकि जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन या प्रदर्शनकारियों की अन्य मांगों का कोई उल्लेख नहीं किया गया। ऐसे में छात्र संगठनों और विपक्ष की ओर से सरकार पर आंदोलन की व्यापक मांगों पर प्रतिक्रिया देने का दबाव लगातार बना हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *