फरेंदा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने का आह्वान

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह बोले— बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ 

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा लगातार जीत रही चुनाव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

फरेंदा महराजगंज! फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं मंडल अध्यक्षों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भाजपा के बूथ संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की निरंतर सफलता का सबसे बड़ा आधार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का मार्ग बूथ से होकर गुजरता है, इसलिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।

सम्मेलन में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, मतदाता संपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से नियमित बूथ बैठकें आयोजित करने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *