घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरकटिया गांव के टोला लंगड़ी में घर के बाहर सो रही एक महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई है। 

शुक्रवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इतना ही नहीं पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वृहस्पतिवार देर शाम को मुरकटिया गांव के टोला लंगड़ी में शिव नारायण के परिवार से गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद शिव नारायण की इतनी रुक्मिणी (40) खाना खाने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए घर के बाहर बिस्तर लगाकर सोई गई। इसी बीच सुनसान देख कुछ लोगों ने रुक्मिणी पर हमला कर मौत के घाट उतार भाग निकले। 

वहीं शुक्रवार सुबह जब स्वजन उन्हें जगाने पहुंचे तो देखा कि उनका शव खून से लथपथ पड़ा है। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। ऐसे में प्रतीत हो रहा था कि रुक्मिणी की सिर कूचकर हत्या की गई है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गई।

कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि मृतक रूखमणी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके पति शिव नारायण मंदबुद्धि बताए जा रहे हैं। परिवार में चार बच्चे गुलशन (17), आरती (14), रागनी (13) और गुलजार (10) हैं। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *