महराजगंज के सक्सेना चौक पर कांग्रेसियों ने किया कैडिल मार्च का आयोजन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आज शाम एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जो महाराजगंज मुख्यालय स्थित सक्सेना चौक से चलकर गांधी आश्रम स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष सत्याग्रह में परिवर्तित हो गया। 

जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया और बापू के प्रिय भजन गए कैंडल मार्च की अगुवाई करते हुए निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि केंद्र की हठ धर्मी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी और छात्रों के सामने नतमस्तक हो गई और उनकी सभी मांगों को मान लिया गया है यह इस बात का प्रतीक है की लोकतंत्र में हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली सरकार ही दीर्घजीवी होती है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू ने कैंडल मार्च का शानदार आयोजन करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया और कहा अब कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक हर नौजवान किसान बेरोजगार के मुद्दे पर लड़ाई लड़ेगी और जीतेगी भी कैंडिल मार्च में जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह और जिला प्रवक्ता गोपाल शाही ने प्रभावी भूमिका निभाई और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा की केंद्र प्रदेश सरकार मनमाने पन से काम नहीं कर पाएगी उसे लोकतांत्रिक तरीके से ही चलना होगा क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी हमेशा संविधान में विश्वास रखते हैं

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से इंजी शिवपूजन, नूर आलम पूर्णमासी प्रसाद, राम नारायण प्रसाद, अमरजीत सहानी अफजल अब्बासी, बख्शीश अली, मोहम्मद गनी, संदीप कनौजिया, तेज बहादुर पांडे ,इश्तियाक अहमद, विराज वीर अभिमन्यु, घनश्याम गुप्ता, युनुस अंसारी, बुनियाद अली, अजय कुमार द्विवेदी, अकील अहमद, प्रदीप यादव ,शेषमणि गुप्ता, मोलहू यादव, सुभाष शर्मा, बुधिराम, गोरख, जमील अहमद, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च संपन्न किया और सत्याग्रह में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *