जर्जर सड़क के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, निचलौल-बहुआर मार्ग पर लगाया जाम

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज। निचलौल-बहुआर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर छात्रों और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। नाराज छात्रों ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है और बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। जगह-जगह गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

छात्रों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे दोबारा प्रदर्शन करने के साथ आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *