तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा 70 बोरी यूरिया बरामद,पिकअप बरामद एक गिरफ्तार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध खाद की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत सिंह के मार्ग दर्शन में थानाध्यक्ष नौतनवां श्री अभिषेक सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान, SSB 66 वी वाहिनी के ASI एम जितेन मिथेई के सूचना पर हम पुलिस टीम पैसिया बाबू पावर हाऊस पहुंचकर जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाकर वाहन स0 UP53JT 5120 पिकअप मे 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद तथा वाहन चालक मन्टू उपाध्याय पुत्र स्व० योगेन्द्रनाथ उपाध्याय नि० मोहनपुर पोस्ट- उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधि।) के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद करने वाली पुलिस टीम व SSB
टीम में उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा, कांस्टेबल शैलेन्द्र मौर्या थाना नौतनवां, एएसआई
एम जितेन मिथेई,कांस्टेबल मो0 अजीम अंसारी एसएसबी 66 वीं वाहिनी शामिल रहे।