महराजगंज में सनसनी: बिजली टावर से लटका मिला युवक का शव, रुदौली गांव में मचा हड़कंप

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव तो मची अफरा-तफरी, रामकोकिल उर्फ दरोगा चौधरी के रूप में हुई पहचान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने बिजली के टावर से एक युवक का शव लटका देखा। शव नजर आते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान रामकोकिल उर्फ दरोगा चौधरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

 

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद रुदौली गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *