कांग्रेस जिला कार्य समिति की बैठक 14 अगस्त को महराजगंज स्थित अग्रवाल अतिथि भवन में होगी। वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बैठक में होंगे शामिल
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ नरेश कुमार और राज्य पर्यवेक्षक गण का विस्तृत प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 14 अगस्त, शुक्रवार को महाराजगंज मुख्यालय स्थित अग्रवाल अतिथि भवन में जिला कार्य समिति की व्यापक बैठक आयोजित की गई है। उसके बाद सभी वरिष्ठ नेताओं से एक-एक कर मुलाकात का भी कार्यक्रम रखा गया है ।
इसके अलावा फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष भी मुलाकात करेंगे। 15 अगस्त को प्रातः कांग्रेस कार्यालय फरेंदा पर विधायक वीरेंद्र चौधरी की उपस्थिति में झंडारोहण समारोह होगा तथा दिन में संगठन सृजन अभियान के तहत फरेंदा विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।
इसी क्रम में 16 अगस्त ,रविवार को महाराजगंज मुख्यालय पर महाराजगंज विधानसभा के पदाधिकारी की बैठक आयोजित है। 17 अगस्त, सोमवार को पनियरा मुख्यालय पर पनियरा विधानसभा के पदाधिकारी साथियों की बैठक होगी, और 18 अगस्त, मंगलवार को 11:00 बजे नौतनवां स्थित अतिथि भवन में नौतनवां विधानसभा के पदाधिकारी की तथा 3:00 बजे निचलौल स्थित तहसील मुख्यालय पर सिसवा विधानसभा के पदाधिकारी साथियों की बैठक आयोजित की गई है।
इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी/ पूर्व सांसद/ विधायक/ जिला पंचायत सदस्य/ पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष चेयरमैन/ फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीगण सहित विधानसभाओं की बैठकों में ब्लॉक पदाधिकारी सहित मंडल पदाधिकारीगण सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थित अनिवार्य है। अतः आप सभी लोगों से समय पर यथा स्थान पहुंचने की अपील की गई है।
उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने दी है।।

