यह आजादी बहुतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है – डायरेक्टर अंजली बचपन स्कूल
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां के बचपन स्कूल में राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। पर्व का आयोजन बड़े भव्य तरीके से किया गया। 5 दिनों तक अलग अलग एक्टिविटीज की सहायता से बच्चों को देश और देश भक्ति के बारे में बताया और समझाया गया।

दिनांक 10/8/26 से 14/8 26 तक बच्चों ने हर दिन अपने देश और तिरंगे की शान में कुछ नया सीखा और किया। बच्चों ने क्राफ्ट, ड्राइंग, डांस, पोएम, फैंसी ड्रेस, स्पीच, क्विज, सांग आदि में हिस्सा लिया और एन्जॉय करते हुऐ बहुत कुछ सीखा। बच्चों को वीर शहीदों के नाम और उनकी वीर गाथाओं के बारे में बताया गया।
डायरेक्टर अंजली ने सभी को राष्ट्रीय पर्व के बारे में विस्तार से बताया और समझाया। बच्चों को आजादी की कहानी सुनाई गई। डायरेक्टर अंजली ने सभी को बताया कि यह आजादी बहुतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। इसलिए हम सबको उस त्याग और बलिदान को सदा याद रखना चाहिये और अपने हिस्से की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा करना चाहिए। हमें अपने देश और देशवासियों का सदा सम्मान करना चाहिए और मेहनत कर अपने देश का नाम आगे बढ़ाना चाहिये।
14/8/26 को स्कूल कैंपस में तिरंगा रैली का आयोजन हुआ जिसमें सब एक ही रंग में दिखे। डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को एक अलग संकल्प कराया। हम कभी भी अन्न का अपमान नहीं करेंगे। थाली में भोजन नहीं छोडेंगे। अपने आसपास हर तरह की स्वच्छता रखेंगे – शब्दों की, विचारों की, जगह की आदि। सभी धर्म का आदर और सम्मान करेंगे। पानी की बचत करेंगे। बच्चों में काव्या, अनिका, कृतिका, श्री बनी रानी ऑफ झांसी, अर्शदीप, गुनीत, प्रिशा भगत सिंह बने, रक्षित बने पंडित नेहरू, अवयान, दिव्यांश, अक्षित, आद्रीका, देवांश, अनाया, रूद्र, सात्विक, अंश आदि ने सोल्जर्स का गेट अप लिया। बच्चों ने स्लोगन्स बोले। पूरा विद्यालय तिरंगामय हो गया।
टीचर्स में रिंकल, तेजस्वी, मोनिका, वैष्णवी, ईशा, प्रीती, अंजली, इशिता, अंशिका,श्रद्धा और मनिता थे। इस तरह के आयोजन से बच्चे अपने देश के अलग अलग पहलू से अवगत होते हैं और पार्टिसिपेशन से कॉंफिडेंट होते है।







