सोनचिरैया में यूरिया तस्करी का खेल! तीन बोरी यूरिया छोड़ भागे तस्कर, ग्रामीणों ने पकड़ी बाइक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया गांव में यूरिया की तस्करी का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, तस्कर तीन बोरी यूरिया लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों को भनक लगते ही उन्होंने पीछा शुरू कर दिया।

 

 

 

ग्रामीणों को पीछे आता देख तस्कर तीन बोरी यूरिया मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने तस्कर की बाइक पकड़ ली। हालांकि, अंधेरे और खेतों के रास्तों का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद कोल्हुई पुलिस जांच में जुट गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यूरिया कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। बाइक के आधार पर फरार तस्कर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

 

सवाल यह है कि सीमा क्षेत्र में यूरिया की तस्करी का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *