भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्यामदेउरवा थाना पुलिस, SWAT और SOG की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, एक पिकअप वाहन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीमा पर तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम को यह सफलता मिली। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

 

 

 

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज ने भी जानकारी दी और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

पुलिस की इस कार्रवाई को भारत-नेपाल सीमा पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *