सोनौली बॉर्डर पर विदेशी पर्यटकों के लिए नया ठिकाना, Urvashi Café & Bar दे रहा बेहतर सुविधाएं

इंडियन इमिग्रेशन के बगल में कैफे की खास पहचान, जल्द शुरू होंगे फोर-स्टार स्तर के कमरे

सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों और यात्रियों के लिए Urvashi Café & Bar एक सुविधाजनक पड़ाव के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इंडियन इमिग्रेशन के ठीक बगल में स्थित इस कैफे में यात्रियों के बैठने, इंतजार करने के साथ चाय-कॉफी और भोजन की सुविधा उपलब्ध है।

 

 

 

 

कैफे के मैनेजर दीपक चौधरी ने बताया कि यहां थाईलैंड, वियतनाम, चीन और नेपाल समेत अलग-अलग देशों से आने वाले पर्यटक पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कैफे के स्टाफ का व्यवहार मिलनसार है और पर्यटकों की ओर से लगातार अच्छा फीडबैक मिल रहा है।

 

 

 

 

दीपक चौधरी के मुताबिक, फिलहाल यहां रेस्टोरेंट की सुविधा संचालित है, जबकि फोर-स्टार स्तर के कमरों का निर्माण कार्य जारी है। कमरे तैयार होने में अभी कुछ समय लगेगा। इसके बाद पर्यटकों को खान-पान के साथ ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।

 

 

 

सीमा क्षेत्र में नेपाल आने-जाने वाले विदेशी पर्यटकों की लगातार आवाजाही को देखते हुए Urvashi Café & Bar की नई पहल सोनौली के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *