उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व० पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा कहे गए एक – एक शब्द आज भी भारतीय राजनीति में उनकी सोच, देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद दिलाते हैं। आज पूर्व प्रधानमंत्री जी की आठवीं पूण्यतिथि पर नौतनवां नगर में अटल चौक पर स्थापित उनकी विहंगम प्रतिमा स्थल पहुंचकर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक जी ने बताया कि “पूर्व प्रधानमंत्री जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय व सुशासन की कल्पना को जमीन पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “पूर्व प्रधानमंत्री जी ने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध के जरिए दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित कराया। भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया,सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल, जय प्रकाश मद्धेशिया,अभय कुमार,अशोक रौनियार,राहुल दूबे के अलावा प्रमोद पाठक,राज कुमार गौड़,लल्लू पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





