प्रहरी निरीक्षक कृष्ण प्रसाद घिमिरे बने ‘उत्कृष्ट प्रहरी’, शानदार कार्यशैली का मिला सम्मान

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा, 4 भदौ। नेपाल प्रहरी प्रदेश कार्यालय भैरहवा, रुपन्देही में कार्यरत प्रहरी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) कृष्ण प्रसाद घिमिरे को साउन महीने का ‘उत्कृष्ट प्रहरी’ (Police of the Month) चुना गया है। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कार्यालय प्रमुख प्रहरी वरिष्ठ उपरीक्षक (SSP) दीपक पोखरेल ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

 

 

प्रहरी निरीक्षक घिमिरे ने संगठन द्वारा सौंपे गए पेशेवर दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और व्यवसायिक दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए केंद्रीय अनुसंधान इकाई, साइबर इकाई तथा दूरसंचार समन्वय शाखा प्रमुख के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया।

कार्यालय के अनुसार, घिमिरे ने मातहत पुलिस इकाइयों के अनुरोध पर विभिन्न घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया। साथ ही अपराध अनुसंधान के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

 

इसके अलावा उन्होंने कार्यालय के दैनिक कार्यों, शाखा के अभिलेखीकरण और स्वीकृत कार्ययोजना के तहत निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

साइबर अपराध, तकनीकी जांच और अपराध अनुसंधान में प्रभावी भूमिका तथा जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। प्रहरी निरीक्षक घिमिरे का उत्कृष्ट प्रहरी चुना जाना नेपाल प्रहरी में उनके समर्पण, कार्यकुशलता और पेशेवर जिम्मेदारी का प्रमाण माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *