बिहार के रक्सौल बार्डर पर 20 लाख रुपए नेपाली करेंसी बरामद, कस्टम एजेंट गिरफ्तार 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

रक्सौल! भारत-नेपाल सीमा से सटे वीरगंज भंसार नाका पर अवैध हुंडी कारोबार के खिलाफ सशस्त्र सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए एक कस्टम क्लियरिंग एजेंट को भारी मात्रा में नकद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 लाख से अधिक नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में अवैध लेनदेन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनय शंकर साह तुरहा के रूप में हुई है, जो वीरगंज कस्टम से जुड़ा क्लियरिंग एजेंट बताया जा रहा है।

सशस्त्र सुरक्षा बल को गुप्त सूचना मिली थी कि कस्टम के रास्ते अवैध रूप से बड़ी रकम का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षाबलों ने विनय शंकर साह को रोका और तलाशी ली तो रुपए बरामद किए गए।

इस गिरफ्तारी से बीरगंज -रक्सौल सीमा पर सक्रिय अवैध विदेशी मुद्रा के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *