अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस पार्टी के सचिव अभिषेक दत्त का 2 सितंबर को फरेन्दा में आगमन 

महाराजगंज में पहली बार आगमन पर स्वागत की जोर-शोर से तैयारी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त 2 सितंबर को दोपहर में महराजगंज जिले के फरेन्दा पहुंचेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी, महाराजगंज के जिलाध्यक्ष विजय सिंह (एडवोकेट) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी श्री अभिषेक दत्त का कल 2 सितंबर दिन में 1:00 बजे फरेंदा-उसका मार्ग के सिकड़ा माता मंदिर, 1.15 धानी बाजार चौराहा और 1.30 बजे धानी ढाला फरेंदा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया की सिद्धार्थनगर से कार्यक्रम करके गोरखपुर प्रस्थान के क्रम में महाराजगंज जनपद में प्रथम बार प्रवेश करने पर राष्ट्रीय सचिव का भाव पूर्ण स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह समय और स्थान देखकर सुविधा अनुसार पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लें और स्वागत समारोह को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *