आजादी के बाद यूपी के नौतनवां का एक ऐसा विधायक है जो विधानसभा सत्र में अपने कामों को धड़ल्ले से गिना रहा है, बाकी पूर्व में तो सबके सब काम मांगते रहे पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए

दशकों से लंबित काम चार साल में किए पूरे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! यूपी के नौतनवां का एक ऐसा विधायक जो विधानसभा सत्र में अपने कामों को धड़ल्ले से गिना रहा है, बाकी पूर्व में तो सबके सब काम मांगते रहे पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए।

बता दें कि नौतनवां विधानसभा से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। उनका दावा है कि क्षेत्र में दशकों से लंबित पड़े कई काम इन चार वर्षों में पूरे किए गए हैं। 

महाव नाले की समस्या का समाधान, सड़कों का निर्माण और नेपाल सीमा पर बड़े प्रोजेक्ट्स उनकी प्रमुख उपलब्धियां हैं। 2027 में उन्हें यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो आगे भी सेवा करने का उन्हें मौका मिल सकता है।

 

 

उनका अभी तक चार साल का कार्यकाल पूरा हुआ है और नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में जो बड़े लंबित विकास कार्य थे, उन्हें विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूरा करने का काम किया है। कई ऐसे काम हैं जो दशकों से लंबित थे, वे इन चार वर्षों में पूरे हुए हैं।

2022 के चुनाव के दौरान महाव नाले की गंभीर समस्या सामने आई थी। बारिश में गांव जलमग्न हो जाते थे। विधायक बनने के बाद ऋषि त्रिपाठी ने इसे प्राथमिकता दी और मुख्यमंत्री से मिलकर नाले की खुदाई व सुधार का काम कराया। अब स्थिति यह है कि पानी भरने की समस्या जल्दी नियंत्रित हो जाती है।

इसके अलावा, नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में लगभग 450 करोड़ की लागत से इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण हो रहा है। सेखुआनी में करीब 20 करोड़ की लागत से कंपोजिट विद्यालय और 12 करोड़ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहा है। मुड़िला में फायर स्टेशन की का निर्माण लगभग पूरा होने को है।

पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। हाल ही में करीब 55 करोड़ की लागत से नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। लक्ष्मीपुर ब्लॉक समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं।

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवां गांव में पुल निर्माण की मांग लंबे समय थी। बीते लोकसभा चुनाव में जनता ने पुल न बनने को लेकर काफी नाराजगी जताई थी और वोट का बहिष्कार करने की बात कही थी उस वक्त चुनाव के दौरान ऋषि त्रिपाठी उनके पास गये और उनसे अनुरोध किया कि आप चुनाव में भाग लीजिए पुल का निर्माण मैं कराउंगा। जनता ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आत्मसात किया फिर मतदान में भाग लिया। ऋषि त्रिपाठी चुनाव जीते और इस मुद्दे को उन्होंने प्राथमिकता दी और सदन में भी उठाया था तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वत: मिलकर पुल के निर्माण की स्वीकृति कराई,धन अवमुक्त हुआ और आज पुल का निर्माण कार्य तीब्र गति से चल रहा है।

वह आज भी लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं। जनता का जो प्रेम और विश्वास मिला है, उससे लगता है कि आगे भी उनको सेवा करने का अवसर मिलेगा।

हालांकि उनके धुर विरोधी कई नेताओं द्वारा विधायक ऋषि त्रिपाठी और उनके रिश्तेदारों के ऊपर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं ऐसे में 2027 विधानसभा चुनाव में परिणाम क्या होगा जनता स्वत: निर्णय देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *