आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का होगा बृहद सम्मेलन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे।  

आज महाराजगंज में जनपद के सेनानियों की बैठक में गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर सहकारी बैंक गोरखपुर के अध्यक्ष राम सिंह, शंभू सिंह एवं गोरखपुर के सेनानियों के अध्यक्ष साथी छेदीलाल ने भाग लिया। 

बैठक को संबोधित करते हुए राम सिंह ने कहा माननीय मुलायम सिंह ने 2006 में सेनानियों को सम्मान दिया था और अखिलेश यादव की सरकार में सेनानियों को सम्मान राशि में बढ़ोतरी कर 15000 किया गया। बाद में बहुत दबाव के बाद योगी सरकार द्वारा सम्मान राशि में 5000 की बढ़ोतरी कर सेनानियों को 20000 दी जा रही है। 

पूरे देश में अन्य प्रांतों में मध्य प्रदेश उड़ीसा, राजस्थान सहित तमाम प्रदेश में सेनानियों के सम्मान राशि में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार विगत 9 सालों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 2 अक्टूबर को लखनऊ में सेनानी हुंकार भरेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरोज अहमद ने किया तथा संचालन राधेश्याम गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया। 

नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्वअध्यक्ष जय प्रकाश लाल ने कहा कि जनपद महाराजगंज के सभी सेनानी सम्मेलन में भाग लेंगे और अगर आवश्यकता पड़ी तो अपने हक के लिए लोग संघर्ष भी करेंगे। 

कार्यक्रम में गोरखपुर के जिलाध्यक्ष साथी छेदीलाल शंभू सिंह, सुभाष त्रिपाठी, गौतम लाल, मिश्री लाल, त्रिलोकी नाथ,अवध राज यादव रामाज्ञा,त्रिलोकी, चंद्रिका सहानी,लाल मोहन,कोमल, मोहम्मद सफी, राजकुमार गौतम, राम बचन सहित बहुत सारे सेनानी उपस्थित रहे और अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ चलने की तैयारी में लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *