नेपाल के पाल्पा स्थित तिनाउ नदी की तेज धारा में बह गए दो भारतीय नागरिक 

सर्च ऑपरेशन में जुटी आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस की गोताखोर टीमें 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

बुटवल नेपाल! भारतीय सीमा सोनौली से सटे बुटवल के निकट पाल्पा स्थित तिनाउ नदी की तेज धारा में दो भारतीय पर्यटक लापता हो गए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। 

बताया गया है कि भारत के संत कबीर नगर जिले के सात युवक नेपाल धूमने गए थे और पाल्पा स्थित तिनाउ नदी में स्नान कर रहे थे।

रविवार की दोपहर दो भारतीय पर्यटक तिनाव नदी में स्नान कर रहे थे तभी नदी में तेज धारा के बीच दोनों बह गए। 

पाल्पा के जिला पुलिस प्रवक्ता होम प्रकाश चौधरी ने बताया कि दो भारतीय युवक दोपहर में तिनाउ रूरल म्युनिसिपैलिटी-3 के डोभान डैमसाइड में हेडबॉक्स के पास डूब गए।

उनके डूबने की खबर मिलने के बाद, स्थानीय लोगों, आर्ड पुलिस फोर्स और डोभान पुलिस पोस्ट की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। 

उन्होंने बताया कि भारत से आए सात लोगों के नदी में स्नान करने की सूचना मिलने पर, उनमें से दो लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। 

पुलिस कांस्टेबल दोभान के नेतृत्व में एक पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और पाया कि भारत के संत कबीर नगर निवासी 17 वर्षीय फरान अंसारी और 17 वर्षीय अमन अंसारी डूबकर लापता हो गए थे। बाकी पांच लोग मौके पर ही सुरक्षित थे। नदी लापता हुए दोनों भारतीय नागरिकों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *