मृतक अधिवक्ता संजय सिंह और आलोक कुमार आस्थाना के परिजनों से की मुलाकात
दिया हर संभव मदद का भरोसा
सरकार मृतक दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को तत्काल 5-5 करोड़ मुआवजा दे – अजय राय
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
गोरखपुर ! राजघाट हादसे को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। हादसे में जान गंवाने वाले अधिवक्ता संजय सिंह और आलोक कुमार आस्थाना के परिवार से मुलाकात कर अजय राय ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
पिछले दिनों राप्ती नदी के राजघाट पर दाह संस्कार के समय छज्जा गिर जाने से स्वर्गीय आलोक कुमार आस्थाना और स्वर्गीय संजय सिंह जी अधिवक्ता साथियों का दुखद निधन हो गया था।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय अध्यक्ष अजय राय उनके घरों पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के अद्भुत नमूने के रूप में निर्मित राजघाट कॉरिडोर के विरुद्ध विशेष एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य की जांच कराने, मृतक अधिवक्ताओं को मुआवजा देने सहित दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
राजघाट हादसे के बाद अब मुआवजे और जिम्मेदारी को लेकर सियासत भी तेज होती दिखाई दे रही है। अजय राय की इस मांग ने प्रशासन और सरकार के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अजय राय ने हादसे को बेहद गंभीर बताते हुए मृतक के परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और उचित आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष गोरखपुर, जिलाध्यक्ष महराजगंज विजय सिंह एडवोकेट, प्रवीण पांडे जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर, गोरखपुर महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे, वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता, हृदय नारायण पांडे, जिला प्रवक्ता देवेंद्र उपाध्याय वरिष्ठ नेता महाराजगंज समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


