घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला रामनगर में घरेलू विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया। घटना के बाद पीड़िता शिकायत लेकर घुघली थाने पहुंची।

बताया जा रहा है कि बेचई और उसकी पत्नी शोभा के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान शोभा की बहन रीता भी मौके पर मौजूद थी। आरोप है कि विवाद के बीच बेचई ने रीता को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और बेचई ने रीता और उसकी बेटी पूजा को दीवार की ओर धक्का देकर उनके साथ मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान बेचई की पुत्रवधू सुनीता भी मौके पर पहुंची और रीता के साथ मारपीट करने लगी।

घटना के बाद पीड़िता रीता ने घुघली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सीएचसी घुघली भेजा। पुलिसकर्मियों ने इलाज कराने के बाद दोबारा थाने लौटने को कहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *