अवैध गोदाम मे एसडीम का छापा,मोहम्मद फारुख के घर से 46 बोरी यूरिया बरामद, एसडीएम के निर्देश पर जांच तेज

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज।

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम बटईडीहा में उर्वरक भंडारण को लेकर निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान मोहम्मद फारुख के घर से यूरिया की 46 बोरी बरामद हुई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बरामद यूरिया के संबंध में जानकारी लेने के साथ अभिलेखों की भी जांच की।

 

 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कुणाल और क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के साथ राजस्व एवं पुलिस टीम मौजूद रही। घर में बड़ी मात्रा में यूरिया मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी। उपजिलाधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मौके से बरामद 46 बोरी यूरिया को आगे की आवश्यक कार्रवाई एवं निस्तारण के लिए एडीओ कृषि लक्ष्मीपुर तथा जोगियाबारी चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में दिया गया है। अधिकारियों द्वारा बरामद उर्वरक के स्रोत और भंडारण से जुड़े अभिलेखों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *