मानवीय पहल: बाढ़ प्रभावितों के लिए खाद्यान्न, कपड़े, इमरजेंसी लाइट और पावर बैंक लेकर बेलहिया गांव समाज की टीम रवाना
मनोज कुमार त्रिपाठी
बेलहिया। नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लखनऊ क्लब के साथियों एवं गोरखा समाज के अध्यक्ष और युवा समाजसेवी नेता मनोज राना की विशेष पहल पर राहत सामग्री नेपाल भेजी जा रही है।
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खाद्यान्न, लत्ताकपड़ा, इमरजेंसी लाइट और पावर बैंक सहित आवश्यक राहत सामग्री लेकर बेलहिया गांव समाज के संयोजक अर्जुन गिरी और मनोज राना प्रभावित क्षेत्रों की ओर रवाना हुए।
इस मानवीय पहल के लिए लुम्बिनी खुकुरी क्लब परिवार की ओर से दोनों का आभार व्यक्त किया गया। यह पहल भारत और नेपाल के बीच सहयोग, सद्भाव और मानवीय रिश्तों की भावना को मजबूत करती है।


