थाना परिसर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लात-घूंसे चले; दरोगा ने बीच-बचाव कर कराया शांत

विवाद सुलझाने थाने पहुंचे थे दोनों पक्ष, देखते ही देखते परिसर में मचा हंगामा; मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज। कोल्हुई थाना परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपसी विवाद को लेकर थाने पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वीडियो में एक दरोगा भी दोनों पक्षों के बीच पहुंचकर उन्हें अलग करते और विवाद शांत कराने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

थाना परिसर में हुई मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को महराजगंज के कोल्हुई थाना परिसर का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *