नौतनवां स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा जयंती 

श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! नौतनवां स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास पूर्वक विश्वकर्मा जयंती मनाई गई और श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया।इस दौरान कॉलेज में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों, मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

सम्मान समारोह में बी. फार्मा अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शहीदा खातून तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली तपस्या चौहान को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में बी. फार्मा तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धि सिंह और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मीरा गौड़ को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। बी. फार्मा प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमरीश को प्रथम पुरस्कार तथा अमित यादव को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं डी. फार्मा प्रथम वर्ष में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए राज कुमार को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए अमित चौधरी एवं आदित्य प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया। 

समारोह के दौरान कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज के निदेशक डॉ. शोभाराम साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीकी कौशल एवं शिल्प के प्रतीक माने जाते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिवस ज्ञान, कौशल, परिश्रम और तकनीकी दक्षता के प्रति प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका छाया साहू, डॉ. अमित त्रिपाठी, आरजू खान, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सबनूर ,अंबिका कुमारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद हुसैन,निशा,शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार एवं आदित्य सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *