बेलहिया में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: समाज और पुलिस ने मिलाया हाथ

16 साल के बच्चे भी बन रहे शिकार, चोरी-लूट की घटनाओं से जुड़ा मामला

मनोज कुमार त्रिपाठी

बेलहिया। लागू औषध (नशे) के बढ़ते खतरे को देखते हुए बेलहिया गाँव समाज द्वारा एक जागरूकता एवं नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में कार्यक्रम संयोजक संसार विजय गुरुङ, गाँव समाज अध्यक्ष सुमन शर्मा, सलाहकार अर्जुन गिरी और बेलहिया इलाका प्रहरी कार्यालय के प्रतिनिधि हरि डागी की अहम भूमिका रही।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी खबर 👇👇👇👇

https://www.facebook.com/share/v/18Hqg48hs3/

 

 

YouTube player

 

अभियान के तहत समाज और पुलिस ने मिलकर नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि नशे की वजह से क्षेत्र में चोरी और लूटपाट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई कि करीब 16 वर्ष के किशोर भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस पर गहरी चिंता जताते हुए समाज के लोगों ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने की अपील की।

अभियान के तहत भविष्य में जागरूकता कार्यक्रम, निगरानी और सामुदायिक सहयोग के जरिए नशे के खिलाफ मजबूत लड़ाई जारी रखने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *