“दोषियों को फांसी दो” – गौ संरक्षक दल और बजरंग दल का सरकार से कड़ा ऐक्शन की मांग
मनोज कुमार त्रिपाठी
📍 नौतनवा/महराजगंज | 23 मार्च 2026
मथुरा जनपद के कोसीकलां निवासी चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की 21 मार्च को हुई निर्मम हत्या को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। इस घटना को लेकर नौतनवा में राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी खबर 👇👇👇👇
https://www.facebook.com/share/v/1GV2VtXudb/

ज्ञापन में कहा गया है कि सुबह करीब 4 बजे अज्ञात हमलावरों द्वारा बाबा की हत्या कर दी गई, जिसे संगठन ने सनातन धर्म पर सीधा प्रहार बताया है। संगठन का आरोप है कि बाबा को पिछले कई महीनों से गौ तस्करों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन इस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई।
गौ संरक्षक दल के जिला अध्यक्ष कृष्णा रावत और बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सत्यम सोनी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच उच्च अधिकारियों से कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जाए।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि गौ रक्षकों और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को अक्सर प्रशासन द्वारा फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजा जाता है, जिसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संगठनों का कहना है कि गौ रक्षा और समाज सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को अपराधी बताना गलत है।
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।