मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/पूर्व मंत्री अजय राय के आवाहन पर कल 11:00 बजे दिन सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजगंज से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद छोड़ने, उनको तत्काल गिरफ्तार करने और उनके द्वारा किए गए सभी निर्णय को समीक्षा के पश्चात रद्द किए जाने के सवाल को लेकर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन आरंभ होगा जो जिला मुख्यालय पर जाकर समाप्त होगा सभी कार्यकर्ता साथियों से निवेदन है की समय पर आकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। 

उक्त जानकारी कांग्रेस कमेटी महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *