8 अक्टूबर को सिंहपुर चौराहे पर होगा चौरसिया समाज का संवाद कार्यक्रम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी चौराहा–खूठा मार्ग के मध्य स्थित सिंहपुर चौराहे पर आगामी 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘चौरसिया समाज संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह, एडवोकेट करेंगे।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री शंकर वर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों, लोकतंत्र के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों तथा चुनावी लोकतंत्र की मजबूती एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे जाएंगे।

यह संवाद कार्यक्रम चौरसिया समाज के साथ सार्थक संवाद, उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने तथा सामाजिक एवं लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

उक्त जानकारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी- नौतनवां विधानसभा क्षेत्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ रामनारायन 

चौरसिया ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *