महराजगंज में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, छूटे वोटरों का होगा पंजीकरण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! SIR से पहले महराजगंज में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पुरानी और वर्तमान मतदाता सूची की तुलना कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 के जरिए नाम जोड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर चलने वाले अभियान में फर्स्ट टाइम वोटर और युवा मतदाताओं पर भी विशेष फोकस रहेगा। BLO को हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है।

अभियान के दौरान श्रमिक बस्तियों, रात्रि आश्रय स्थलों और अन्य स्थानों पर रहने वाले पात्र नागरिकों का भी पंजीकरण कराया जाएगा। बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाकर मतदाता पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। तैयार सूची को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा कर दोबारा सत्यापन भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *