अधिकारियों संग व्यवस्था को जांचा परखा,ताकि शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन हो सके
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!
महाराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत डंडा नहर के पास मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

नौतनवां के उप जिलाधिकारी कुणाल ने आज मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को जांचा परखा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आवागमन को सुचारु रखने पर खास ध्यान दे रहा है। पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन का प्रयास है कि विसर्जन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित माहौल में धार्मिक परंपरा निभा सकें।

