फरेंदा स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने वृद्ध जनों को मिठाई और वस्त्र भेंटकर साझा की अपनी खुशियां 

बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान

बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा- दीपशिखा वर्मा 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज जनपद के फरेंदा सर्किल की पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आधारशिला विद्याश्रम में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अंग वस्त्र और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों से मुलाकात की उनका कुशल क्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान व संवेदना व्यक्त किया गया और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस बल की मौजूदगी रही पुलिस अधिकारियों की इस पहल से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनापन का भाव देखने को मिला।

पुलिस की वर्दी के पीछे एक संवेदनशील दिल भी होता है, इसका उदाहरण आज फरेंदा में देखने को मिला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा मैडम ने आधारशिला आश्रम में एक-एक बुजुर्ग से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और कहा कि ये सभी हमारे परिवार के बुजुर्गों जैसे हैं। उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। इस दौरान आश्रम में खुशी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *