शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
गोरखपुर! गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान,अधिकारों की रक्षा, सेवा सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए वह निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों की आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को शिक्षक हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए इस दिशा में संघर्ष जारी रखने की बात कही।
उन्होंने शिक्षक साथियों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों से शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना जरूरी है।

