शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान

पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर झांसी की रानी के रूप में किया गया सम्मानित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महाराजगंज! शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर व्हाइट हाउस द मैरिज हॉल, नौतनवां में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अंजली त्रिपाठी को नारी शक्ति एवं झांसी की रानी के रूप में सम्मान के साथ नवाजा गया।

यह कार्यक्रम नौतनवां के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान एवं पूर्व चेयरमैन नायला खान द्वारा आयोजित किया गया था। 

इस कार्यक्रम में अंजली त्रिपाठी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी की रानी) सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान नारी शक्ति, साहस, स्वाभिमान और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक रहा। अंजली त्रिपाठी को झांसी की रानी के स्वरूप में सम्मानित करना नारी के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का संदेश देता है।

नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति आदर, समानता और सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

अंजली त्रिपाठी को मिले इस सम्मान से उनके परिवार,शुभचिंतकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। यह आयोजन नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देने वाला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *