नवरात्रि के प्रथम दिन से अंतिम दिन तक जारी रही सेवा, माता रानी से क्षेत्र की खुशहाली की कामना
मनोज कुमार त्रिपाठी
फरेंदा, महराजगंज। माँ लेहड़ा देवी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव लेकर डॉ. निशांत त्रिपाठी द्वारा मंदिर परिसर में नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू किया गया पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम अंतिम दिन भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूरे नवरात्रि के दौरान उन्होंने माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना की और दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।

नवरात्रि के पहले दिन से ही डॉ. निशांत त्रिपाठी ने माँ लेहड़ा देवी की आराधना के साथ प्रसाद वितरण की सेवा शुरू की थी। यह क्रम अंतिम दिन तक जारी रहा। कार्यक्रम के समापन पर भी उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. निशांत त्रिपाठी ने माँ लेहड़ा देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति और मंगल बने रहने की प्रार्थना की।

प्रथम दिन से अंतिम दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के माध्यम से श्रद्धा एवं सेवा का भाव देखने को मिला। नवरात्रि के अंतिम दिन कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।


